स्प्रीट पीने से तीन युवकों की मौत, शराब नहीं मिलने से उठाया गलत कदम
रायपुर
लॉकडाउन में लंबे समय से शराब दुकान का बंद रहना पियक्कडों को काफी भारी पड़ रहा है। उन्हे सूझ नहीं रहा है कि करें तो क्या करें। पिछले साल भी बांसटाल इलाके में स्प्रीट पीने से मौत होने का मामला सामने आया था एक बार फिर राजधानी के उसी इलाके में कल देर रात की घटना है जिसमें 3 युवकों की मौत हो गई वहीं एक अन्य गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती है।।इन युवकों ने शराब नहीं मिलने के कारण स्प्रिट को ही पी लिया था। अनिल छेडय़ा नामक युवक का ही उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक घटना गोलबाजार थाना क्षेत्र के लालगंगा स्थित राजीव आवास के पीछे की है। रविवार की शाम इन दोस्तों ने पार्टी मनाने के लिए शराब नहीं मिलने पर किसी मेडिकल से एक स्प्रिट की बोतल ली थी। लॉकडाउन लगा है, जिसके चलते उन्हें शराब नहीं मिली। इसके बाद सभी ने एक स्प्रिट की बोतल ली और फिर मिलकर पूरी बोतल ही पी ली। स्प्रिट पीने के बाद सभी की तबियत खराब होने लगी। परिजनों ने गंभीर अवस्था में अनिल छेडया, विजय कुमार चौहान,चंदन तिवारी और राजू छुरा को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर इलाज के दौरान विजय कुमार चौहान,चंदन तिवारी और राजू छुरा की मौत हो गई। वहीं अनिल छेडया नाम के युवक का इलाज जारी है। फिलहाल इस घटना के बाद गोलबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं मोहल्ले के लोग ओमन्ना स्वामी नामक एक अन्य युवक के मौत भी स्प्रीट पीने से होने के बात कह रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
