ऑक्सीजन की तलाश में जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

 शाहजहांपुर  
यूपी के शाहजहांपुर में सोमवार दोपहर बाद बड़ा हादसा हो गया। एक जिंदगी बचाने के लिए जा ऑक्सीजन की तलाश में जा रहे लोगों की कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी, वह भी इस हादसे में मर गई है। हादसे में महिला, उसका बेटा, पति, देवर और कार का ड्राइवर मरे हैं। 

शाहजहांपुर के निगोही ब्लाक के रधौला गांव निवासी जमुकादेवी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सोमवार सुबह परिजन उन्हें बरेली ले गए, वहां आक्सीजन न होने पर वापस लौट रहे थे। शाहजहांपुर की सीमा में हाईवे पर बंथरा गांव के निकट रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के पास कार पेड़ से टकरा गई। कार में जमुका देवी, उनके पति नरेश राठौर, देवर हीरालाल, बेटा, दामाद और चालक थे। हादसे में पांच लोगों की मौत, गंभीर हालत में एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंची, सड़क पर लगी जाम को खुलवाने में लगी, अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *