बिहार में कोरोना से हाहाकार, मौत ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में 313 संक्रमित मरीजों ने गंवाईं जान

पटना 
बिहार में कोरोना ने हाहाकार मचाया हुआ है। 48 घंटे में 13 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 82  की मौत पटना जबकि 231 लोगों की मौत अन्‍य जिलों में हो गयी। मगध, भोजपुर और सारण में 97 लोगों को कोरोना ने लील लिया। बेगूसराय, रोहतास और नालंदा में 12-12, गया और सीवान में दस-दस, गोपालगंज में नौ के अलावा औरंगाबाद और कैमूर में सात-सात लोगों की जान चली गई। जबकि सारण और बक्सर में छह-छह, वैशाली में पांच, जहानाबाद में तीन और अरवल और भोजपुर में एक-एक को कोरोना ने लील लिया। हालांकि, नालंदा के तीन और वैशाली के एक की पटना में मौत हो गई। 

उत्तर बिहार में कोरोना से 78 लोगों की जान गई। सबसे अधिक 36 लोगों की मौत मुजफ्फरपुर जिले में हुई है। रविवार को केवल एसकेएमसीएच में 18 लोगों की जान कोरोना से चली गई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में 14 और दरभंगा मेडिकल कॉलेज में 12 लेागों की मौत हो गई। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार में 56 की मौत हो गई।  इनमें 34 लोगों की मौत शनिवार को हुई थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *