कोरोना के संक्रमण के बिच वुहान में संगीत पर झूमे चीनी युवा

बीजिंग
चीन का वुहान ही वो शहर है जहां, से कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है। 2019 से 2020 के मध्य तक वुहान समेत पूरे चीन में कोरोना संक्रमण ने बड़ा कहर ढ़ाया था। लेकिन इसके बाद अब वहां हालात सामान्य हो गए हैं कि अब वहां बड़े स्तर पर जश्न मनाया जा रहा है, वो भी बिना मास्क के। हालांकि इस समय भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में कोरना संक्रमण की दूसरी लहर चल रही है। भारत बुरी तरह कोरोना से जूझ रहा है।

शहर में शनिवार को वुहान स्ट्रॉबेरी म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। शनिवार को इस पांच दिनी महोत्सव का पहला दिन था। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। उन्होंने वहां डांस किया खुलकर चीखे और गाया भी।

आयोजन से जुड़े एक प्रतिनिधि ने बताया कि इस साल आयोजन में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में कई की कई थी, इस आयोजन में करीब 11000 लोग शामिल हुए। कुछ लोगों ने मास्क पहने थे, जबकि अधिकांश ने नहीं पहने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *