प्रधान सचिव ने अस्पताल प्रशासन को दिए तैयारी के निर्देश- पीएमसीएच में होंगे 1200 कोविड बेड

 पटना 
पीएमसीएच की कुल बेड क्षमता के 75 प्रतिशत पर कोरोना मरीजों का इलाज होगा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने पीएमसीएच प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक तैयारी के निर्देश दिये। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग पर दिए निर्देश में उन्होंने पीएमसीएच के प्राचार्य और अधीक्षक को बेडों की संख्या बढ़ाने को कहा। 

फिलहाल पीएमसीएच के कोविड वार्ड में 100 बेड पर ही कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज दूसरे अस्पतालों में लौटाए जा रहे थे। अभी पीएमसीएच के सभी वार्डों को मिलाकर कुल बेड क्षमता 1750 मरीजों की है। 75 प्रतिशत आरक्षित होने पर लगभग 1200 सीट पर कोरोना मरीजों का इलाज यहां होगा। प्राचार्य डॉ. बीपी चौधरी ने बताया कि प्रधान सचिव शनिवार को इस संबंध में पीएमसीएच का निरीक्षण भी करेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *