पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा- 15 दिनों के लिए सख्त लाकडाउन लगाने की वकालत

गया 
बिहार में भाजपा के वरीय नेता सह गया से पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस से फैले महामारी के नियंत्रण में लाने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद,रेणु देवी से बिहार में 15 दिनों के लिए पूर्णतः लाकडाउन  लागू करने का आग्रह किया है। उन्होंने बिहार के ग्रामीण इलाकों में कोरोनावायरस तेजी से फैलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से ग्रामीण इलाकों में शादी विवाह के कारण भीड़ जुट रही है उससे संक्रमण फैलने से कोई रोक नहीं पायेगा।

अभी सरकार के आदेशानुसार शाम चार बजे दुकान बंद करने के लिए कहा गया है। चार बजे के पहले बाजारों में अनियंत्रित भीड़ जुट रही है। लोगों में यह बात घर करने लगती है कि दुकान चार बजे बंद कर दी जायेगी। इसके कारण लोग चार बजे के पहले बाजारों में उमड़ पड़ते हैं। इसके बाद धारा 144 लागू होता है और बारात निकलने का सिलसिला जारी रहता है। इस प्रकार शहर और ग्रामीण इलाकों में शादी विवाह का दौर शुरू होता है। बारात एक गांव से दूसरे गांव में जाती है। बारात सैकड़ों की संख्या रहती इस एक गांव से दूसरे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा हमेशा बना है। अभी बिहार में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *