संक्रमण व वन कर्मियों के दहशत के कारण नहीं होगा वन्य प्राणियों की गणना

बिलासपुर
जिले में जिस तरह से कोरोना ने रफ्तार तेजी से फैल रही हैं उससे वन कर्मी भी दहशत में आ गए है। अचानकमार टाइगर रिजर्व में तीन मई से वन्य प्राणियों की गणना शुरू होनी थी लेकिन क्षेत्र के 19 गावों में संक्रमण फैल चुका है इस वजह से वन कर्मियों मे दहशत फैली गई है, कारण फिलहाल इसे स्थगित कर दिया गया है और अब केवल ट्रैप कैमरे के सहारे ही गणना की जाएगी।

तीन मई से दो विधि ट्रैप कैमरे और पैदल चलकर वन्य प्राणियों की गणना करने का निर्णय लिया गया था और इसके लि बकादयदा 322 पाइंट पर 644 कैमरे लगाए गए हैं। छह दिन पैदल चलकर वन कर्मचारी अचानकमार टाइगर रिजर्व के 19 गांवों में जाकर गणना करते है। लेकिन इन गांवों में कोई न कोई कोरोना की चपेट में है इस कारण वन कर्मियों में दहशत व्याप्त हो गई है। इसी को देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने फिलहाल वन्य प्राणियों की गणना पर रोक लगा दिया है। हालांकि ट्रैप कैमरे लगे रहेंगे। इस दौरान बीच- बीच में वनकर्मी कैमरे में लगे चिप को निकालकर सिस्टम में अपलोड कर देंगे। जब स्थिति थोड़ा सामान्य हो जाएगा कि पैदल चलकर गणना करने की इस प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी। इस विधि के तहत पहले तीन दिन नदी- नालों के किनारे करीब चार किमी चलकर वन अमला वन्य प्राणियों के पदचिन्ह, मल, पेड़ों में खरोंच और अवशेष आदि देखकर रिपोर्ट तैयार करते। इसके बाद तीन दिन ट्रांजिट लाइन पर चलकर शाकाहारी वन्य प्राणियों की गणना करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *