बेमेतरा में खुलेंगे बैंक और पेट्रोल पंप, अन्य गतिविधियां पहले की तरह रहेंगे बंद

बेमेतरा
बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल ने आम लोगों को लॉकडाउन अवधि में हो रही परेशानियों को देखते हुए  पेट्रोल पंप और बैंक को कोविड नियमों का पालन करते हुए आम लोगों के लिए खोलने के निर्देश आज जारी कर दिए। लेकिन अन्य गतिविधियां पहले की ही तरह बंद रहेंगे, उसमें कोई भी छूट प्रदान नहीं की गई हैं।

बेमेतरा कलेक्टर शिव अनंत तायल ने बताया कि पेट्रोल पंप और बैंकों को सामान्य रूप से कार्य संचालन की अनुमति इस शर्त पर दी गई है कि वे ग्राहकों और स्वयं के कर्मचारियों को बैंक प्रबंधन के द्वारा कोविड नियमों का विशेष तौर पर पालन कराएंगे। साथ ही बैंक और पेट्रोल पंपों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क और हैंड सैनिटाइजर के साथ कोरोना संक्रमण के नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक करने वाले फ्लैक्स लगाए जाएंगे। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि निदेर्शों का उल्लंघन किया जाता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान आम लोगों को पेट्रोल नहीं मिलने से परेशानी हो रही थी। बैंक बंद होने से लोगों के कई जरूरी काम बंद हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए बैंक और पेट्रोल पंप को आम लोगों के लिए खोलने के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *