कोरोना वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरूक कर रहे स्काउट गाइड रोवर रेंजर
रायपुर
तिल्दा के विकास खंड के भरत देवांगन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के गाइड व रेंजर ने शनिवार को कोरोना महामारी से बचाव के वैक्सीन की अनिवार्यता के लिए जन जागरुकता अभियान चलाया। जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक नारायण बंजारा के निर्देशन व मार्गदर्शन में रेंजर लीडर एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शाहिना परवीन के अगुवाई में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए गाइड व रेंजर सेवा कार्य के लिए तत्पर है। जहां करोना काल में लोगे अपने परिवार व समाज के प्रति सेवा भाव को त्याग चुके हैं वही रेंजर कुमारी टुकेश्वरी यादव ,कुमारी ढागेश्वरी यादव सर्वप्रथम अपने घर में सभी को टीकाकरण लगवाया व घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं राहगीरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
उनके इस जज्बे को भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ एवं संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ कैलाश कुमार सोनी,जिला संघ रायपुर के अध्यक्ष जी स्वामी, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने इनके इस नेक कार्य को सलाम किया एवं बधाई व शुभकामनाएं दी।
