मानव तस्करी, कैद मिले 91 लोग, पांच कोरोना संक्रमित
ह्यूस्टन
अमेरिका के टेक्सास राज्य में मानव तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण-पश्चिमी ह्यूस्टन में स्थित एक दो मंजिला घर में 91 लोग कैद पाए गए हैं, इनमें से पांच कोरोना संक्रमित भी हैं। पुलिस ने शुक्रवार को खुफिया जानकारी के आधार पर छापा मारा था।
इससे पहले ही सर्च वारंट भी जारी हुआ था। घर में कैद मिले लोगों की उम्र कम से कम 20 वर्ष या इससे अधिक है। 91 लोगों में से पांच महिला हैं और बाकी सभी पुरुष हैं। सभी पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस का मानना है कि ये लोग प्रवासी भी हो सकते हैं।
पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि वे सभी भूखे हैं। वहीं, कोरोना जांच के बाद पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, इन सभी किसी भी तरह से बांधा नहीं गया था और न ही कोई हथियार मिला है।
