हाथरस के मुरसाना केंद्र पर तैनात चार कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ
जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। मतगणना स्थलों के बाहर और अंदर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं। इतना ही नहीं, कोविड प्रोटोकॉल के तहत मतगणना टेबलों के बीच भी दो गज की दूरी बनाने का दावा किया गया है। आपको बता दें कि आज 75 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12,89,830 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। खास बात यह है कि पंचायत चुनाव के लिए मतगणना 36-72 घंटे तक चलने की उम्मीद है।
हालांकि, आज शाम 5 बजे तक नतीजे आने शुरू होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक काउंटिंग सेंटर्स के बाहर सख्त कर्फ्यू लागू होगा। वहीं प्रत्याशियों और एजेंट्स को मतगणना केन्द्र में प्रवेश से पहले कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट या वैक्सीनेशन कोर्स पूरा किए जाने की रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। चार मतगणना कर्मी निकले कोरोना संक्रमित। मुरसाना स्थित मतगणना केंद्र पर लगी थी चारों की ड्यूटी। कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलते ही मची खलबली।
