जिला चिकित्सालय में किए जाने वाले कोरोना टेस्ट की जांच अब टाउन हॉल मुरैना में प्रारंभ
मुरैना
जिला चिकित्सालय मुरैना में कोविड की जांच अभी तक की जा रही थी, किंतु सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कोविड-19 की जांच टाउन हॉल जीवाजी गंज मुरैना में कराने का निर्णय लिया हैं। जिले के लोगों से विनम्र अपील है कि कोविड-19 की जांच के लिए टाउन हॉल जीवाजी गंज मुरैना में प्रातः 9 से 5 बजे तक पहुंचे। जिला चिकित्सालय मुरैना मे अब कोविड की कोई जांच नही होगी। यह बात सिविल सर्जन डाॅ. एके गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि स्वयं सुरक्षा रखने के लिए घर से बाहर ना निकले, बहुत आवश्यक जरूरी हो तो घर से निकले, मास्क अवश्य लगा होना चाहिए। उन्होनंे कहा कि 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी। इसके अलावा अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शासन द्वारा घर से न निकलने की मनाही की है।
