नंदीग्राम में वोटों की गिनती जारी, रुझानों में शुभेंदु अधिकारी ने बनाई बढ़त
नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल में हाल ही संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती (Bengal Assembly Election Results) शुरू हो चुकी है। इस विधानसभा चुनाव में बंगाल की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम (Nandigram) रही, यहां भी मतों की गिनती जारी है। यहां मुकाबला मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और हाल ही में भगवा झंडा थामने वाली बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के बीच है।
शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी ने पहली बार बढ़त बनाई है। मतों की गिनती जारी है।शुरुआती रुझानों में टीएमसी से बागी होकर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं की चांदी दिख रही है। शुभेंदु अधिकारी के अलावा राजाब बनर्जी भी आगे चल रहे हैं। वहीं, ममता सरकार के कुछ मंत्री पूछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम में ही चोट लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्हें कुछ लोगों ने धक्का दे दिया। ममता बनर्जी के समर्थकों का कहना है कि शुरुआती रुझान में जो भी हो, जीत ममत बनर्जी की होगी।
