हाट में लस्सी पीने से एक ही गांव से 100 से ज्यादा लोग बीमार
भुवनेश्वर
ओडिशा के मलकानगिरी जिले में लस्सी पीने से 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने शनिवार को बताया है कि एक साप्ताहिक बाजार में कुर्ती गांव के लोगों ने दोपहर में गर्मी भगाने के लिए लस्सी पी थी। जिसके कुछ घंटे बाद ही इन लोगों को पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। पूरे में गांव में इस तरह की शकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। 100 से ज्यादा लोग गांव में बीमार हैं। इनमें से 70 से ज्यादा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। वहीं कुछ लोगों को घरों पर ही इलाज दिया जा रहा है।
मल्कानगिरी जिले में कुर्ती गांव में ये घटना शुक्रवार को हुई है। इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम का कहना है कि अस्पताल में भर्ती ज्यादातर लोगों की हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया है कि हाट में लस्सी पीने के बाद बीमार पड़े लोगों में भोजन खाने के लक्षण पाए गए हैं। गांव में एक डॉक्टरों की टीम लगातार बनी हुई है।
