सरकार की कोशिश, 3 मई से लगेगा टीका, लेंगे हाईलेवल मीटिंग

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना टीका के वैक्सीनेशन को लेकर आज हाईलेवल मीटिंग लेने वाले हैं। इस बैठक में एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को लगने वाले वैक्सीन की संभावित तिथि, कोविशील्ड और को वैक्सीन बनाने वाली कम्पनियों से वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में चर्चा की जाएगी। बैठक में मंत्री प्रभुराम चौधरी, विश्वास सारंग के अलावा अपर मुख्य सचिव मो. सुलेमान और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। सरकार की कोशिश है कि तीन मई से 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को वैक्सीन लगवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। अभी 45 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगने का सिलसिला जारी है। सीएम चौहान इस बैठक के बाद जिलों की समीक्षा करेंगे जिसमें कोर ग्रुप में शामिल मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश में वैक्सीनेशन के तीसरे चरण के लिए सरकार का मैन वावर और रिसोर्स तैयार है, जैसे ही प्रदेश को वैक्सीन के डोज मिलेंगे वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा। यह कहना है चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का। सारंग ने कहा कि सुनिश्चित कर रहे है कि एम्स और आईसीएमआर की गाइड लाइन के मुताबिक जिस भी मरीज रेमडेसीवीर की  जरूरत है उसे उपलब्ध हो सके। अभी रेमडेसीवीर इंजेक्शन सीधे अस्पताल को दिए जा रहे है। कुछ अस्पताल इंजेक्शन को लेकर भ्रम पैदा कर रही उनपर कार्रवाई करेंगे। वहीं देवास से एक  संक्रमित के मदद मांगने वाले वायरल वीडियो पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री का कहना है कि जो भी वीडियो है उसकी जांच करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में पाबन्दियां जनता की जान बचाने और संक्रमण को रोकने के लिए की जा रही है। कई जिलों की जिला क्राइसिस कमेटियों का यह सुझाव है कि हम कोरोना कर्फ्यू में सख्ती करें। गतिविधियां  जिनमें भीड़ एकत्र होती है उसे कम करें।

सारंग ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर भी पलटवार करते हुए कहा कि  दिग्विजयसिंह  हो,कमलनाथ, या विपक्ष का कोई भी नेता इनका काम केवल जनता में भय फैलाना,अफवाह फैलना है,  काम करना नहीं । जब कोरोना शुरू हुआ तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी पर कोई काम नहीं किया,  हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *