अनिरुद्ध दवे की हालत नाजुक, वाइफ शुभी ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

 

टीवी की दुनिया का जाना-मान चेहरा एक्टर अनिरुद्ध दवे की सेहत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है. ये बात उनके फैंस और करीबियों के लिए चिंता का विषय बन गई है. एक्टर की पत्नी शुभी अहूजा ने एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की और बताया कि इस वक्त उनके ऊपर क्या गुजर रही है. शुभी ने अनिरुद्ध की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें वे अपने नन्हे बेटे को गोद में लिए हुए हैं.

मैं इस समय अनिरुद्ध से मिलने जा रही हूं जो इस समय कोरोना से जंग लड़ रहे हैं और क्रिटिकल हैं. मुझे अपने दो महीने के छोटे बेटे अनिश्क को घर पर ही छोड़ कर जाना पड़ रहा है. ये मेरे जीवन का अब तक का सबसे बड़ा चैलेंज है. एक तरफ जहां अनिश्क को मेरी जरूरत है क्योंकि वो अभी बहुत छोटा है वहीं दूसरी तरफ मुझे अनिरुद्ध को भी देखने जाना है.

ये मेरे अब तक के जीवन का सबसे कठिन समय है. कृप्या प्रार्थना करें. मैं अपने परिवार, जान-पहचान वालों और अनिरुद्ध के फैंस से ये विनती करती हूं कि उनकी सलामती के लिए दुआ करें. इस वक्त अनिश्क के पापा अनिरुद्ध को आप लोगों की प्रेयर्स की बहुत जरूरत है. हम सब मिलकर प्रे करेंगे तो वो जरूर ठीक हो जाएंगे.

बता दें कि पटियाला बेब्स फेम एक्टर एक हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था. मगर तबीयत ज्यादा बिगड़ जाने के बाद उन्हें ICU में शिफ्ट करना पड़ा.

अनिरुद्ध दवे ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने खुद को भोपाल के होटल में क्वारनटीन कर लिया है. उन्होंने कहा था कि हालात बड़े नाजुक हैं और इस बीमारी को गंभीरता से लेने की जरूरत है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *