दिल्ली: कोरोना ने 24 घंटे में छीनी 375 लोगों की जिंदगी
नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 27,047 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं इस अवधि के दौरान 375 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के आज आए नए मामले गुरुवार की तुलना में लगभग तीन हजार ज्यादा हैं। राजधानी में गुरुवार को 24,235 नए मरीज मिले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 27,047 नए संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 375 लोगों की मौत हो गई है। इस अवधि के दौरान 25,288 लोगों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 99,361 हो गई है। दिल्ली में फिलहाल कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11,49,333 हो चुकी है। इसमें से 10,33,825 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 16,147 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग एक लाख के करीब पहुंच गई है। दिल्ली में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या 99,361 हैं।
इसमें से 51616 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार अस्पतालों में 1199 बेड खाली हैं। इसके अलावा दिल्ली में 37223 इलाके कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। राजधानी की पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.70 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है। 1088 लोगों ने कंट्रोल रूम में फोन किया।
