लखनऊ में कोरोना का कहर जारी, आंकड़ों ने पकड़ी रफ्तार, 37 ने दम तोड़ा

 लखनऊ 
कोरोना से मौत के मामलों में कमी नहीं आ रही है। डॉक्टरों की सारी तरकीबे फेल हो रही हैं। शुक्रवार को कोरोना मरीजों की मौत का तांडव जारी रहा। लगातार दूसरे दिन 37 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को भी 37 मरीजों की सांसें इलाज के दौरान थम गई थीं। कम उम्र के लोगों की भी जान जा रही है।
 
कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में मामूली कमी आई है। 3958 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 30 प्रतिशत लोगों के परिवार के सभी सदस्य संक्रमण की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि करीब 27 हजार लोगों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। इनकी रिपोर्ट 24 घंटे में आने की उम्मीद है।
 
कोरोना को मात देने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 6073 मरीजों ने वायरस को मात दी है। ज्यादातर मरीजों ने घर में रहकर वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की है। बलरामपुर अस्पताल के डॉ. जीपी गुप्ता के मुताबिक कोरोना संक्रमित भाप और गुनगुने पानी में नमक डालकर गरार करें। रोजाना कम से कम तीन बार भाप लें। सात से आठ मिनट भाप लेनी चाहिए। वहीं गुनगुने पानी में नमक डालकर गरार दिन में चार से पांच बार कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि गरार करने से गले का संक्रमण ठीक होता है। वायरस गले में पनपने नहीं पाता है। इससे मरीज को खांसी, गले में खराश व सांस लेने में दिक्कत से बच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *