कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी

बिलासपुर। राज्य मे तेजी से बढ रही कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की भयावताह को देखते हुए न्यायालयीन कर्मचारियो को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिये नोडल अधिकारी की गयी है साथ ही जिला न्यायालयो को भी तत्काल नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने के आदेश दिए है।
तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रामचन्द्र मेनन ने एक बड़ा फैसला लिया है। चीफ जस्टिस रामचन्द्र मेनन ने एडीशनल रजिस्ट्रार को बतौर नोडल अधिकारी किया है। साथ ही प्रदेश के सभी जिला अदालतों को भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में रजिस्ट्रार जनरल दीपक तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह फैसला तेजी से बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जारी किया गया है। जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि नोडल अधिकारी ये सुनिश्चित करेंगे कि न्यायिक अधिकारियों को आॅक्सीजन समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने रिटायर्ड कर्मचारियों को भी सुविधा देने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *