18 साल से ऊपर के 3000 लोगों को आज लगेगी कोरोना वैक्सीन

 लखनऊ  
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के खिलाफ जंग और तेज कर दी है। शनिवार से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेगा। 10 अस्पतालों में 3000 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने देर रात तक पूरी कर ली है।

पहले चरण में हेल्थ वर्कर को टीका लगाया गया था। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को शामिल किया गया था। तीसरे चरण में बुजुर्ग और गंभीर बीमारी से पीड़ितों को वैक्सीन लगाने का अभियान चला। इसके बाद 45 साल की उम्र पार करने वालों को टीका लगाने का अभियान चला। अब स्वास्थ्य विभाग ने 18 साल से ऊपर की उम्र वालों के टीकाकरण का फैसला किया है। इस महाभियान का आगाज शनिवार को होगा।
 
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सिंह के मुताबिक यह टीका सिर्फ उन्हीं लोगों को लगाया जाएगा, जिन्होंने कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर अपना पंजीकरण कराया है। जिन लोगों को स्लॉट नहीं मिला। उनके लिए शुक्रवार शाम से स्लॉट खोला गया है। सभी लोग समय व अस्पताल का चुनाव कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *