श्रीमती सुमन मिश्रा का निधन
रायपुर। श्रीमती सुमन मिश्रा (मोहरेंगा वाली) का शुक्रवार 30 अप्रैल की सुबह निधन हो गया। वे स्व. डा. हरिशंकर मिश्रा की धर्मपत्नी, संगीता शुक्ला व डा. सरिता बाजपेयी की मां, डा. प्रदीप शुक्ला व वीरेन्द्र शुक्ला की सासू मां थीं। कोविड नियम के तहत बिलासपुर में उनका अंतिम संस्कार हुआ। सभी स्नेहीजनों से आग्रह है कि मृतात्मा के लिए घर से ही संवेदना व्यक्त करें।
