हमीदिया : लग्जरी सुविधाओं से लेस 90 प्राइवेट बेड

भोपाल
राजधानी में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अब वहां की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके चलते यहां पर कोरोना के मरीजों के रजिस्ट्रेशन के लिए अलग कांउटर बनाए गए हैं ताकि मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़े।  इससे पहले यहां पर कोरोना के मरीजों को जांच के लिए अलग कांउटर नहीं होने के कारण काफी दिक् कतों का सामना करना पड़ रहा था। हमीदिया के अधीक्षक डॉ. आईडी चौरसिया ने बताया कि अब हमारे पास कोरोना मरीजों के लिए 580 बेड तैयार हैं। एक हफ्ते में 60 बेड और तैयार हो जाएंगे। होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की कंट्रोल-कमांड रूम में दिन में दो बार मॉनिटरिंग के साथ ही उनका फिजीकल वेरिफिकेशन भी होगा। चिकित्सीय सहायता भी दी जाएगी।  

हमीदिया अस्पताल में जल्द ही कोरोना मरीजों के लिए लग्जरी सुविधाओं से लेस 90 प्राइवेट बेड मिलेंगे। यहां सिंगल बेड वाले प्राइवेट रूम के साथ ही बेड शेयरिंग वाले प्राइवेट रूम बनाए जाएंगे। इन रूम में टीबी, फ्रिज जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी।  गौर तलब है कि गत दिवस अस्पताल का  एसीएस मोहम्मद सुलेमान और सीएमई निशांत बरबड़े ने आकस्मिक निरीक्षण किया था।  हमीदिया में नई बिल्डिंग के पीडब्ल्यू डी इंचार्ज इंजीनियर दीपक असाटी का कहना है कि चौथे फ्लोर पूरी तरह से तैयार है और इसको हमने अस्पताल प्रबंधन को दे दिया है। यहां पर प्राइवेट बेड तैयार किये जा रहे हैं। इसके साथ ही  यहां पर  फीवर क्लीनिक को भी पार्टिशन कर अलग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *