आवश्यक काम हो तभी निकलें घर से – जुनेजा
रायपुर
इस लॉक डाउन की अवधि में सभी लोगों से अपील करते हुए विधायक एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने प्रशासन के निदेर्शों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। बहुत ही आवश्यक काम हो, आपातकालीन परिस्थिति हो तभी घर से निकले अन्यथा कोई भी घर से बाहर ना निकले। जुनेजा ने लोगों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो करोना है उसकी स्थिति भयावह है इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों और माता – पिता सहित अन्य सदस्यों को भी घर में ही रहने कहें। घर पर रहकर हीअपने परिवार की सुरक्षा करें।
