पन्ना, मंडला, देवास में बढ़ा लाकडाउन, भोपाल में भी बढ़ने के आसार 

भोपाल 
पन्ना के सभी नगरीय क्षेत्रों में 15 अप्रैल सुबह 6 बजे तक। मंडला के सभी नगरीय क्षेत्रों और देवास शहर में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लाकडाउन बढ़ाया गया है।भोपाल में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंदौर की तरह लाकडाउन बढ़ सकता है। इसको लेकर आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर कोरोना को लेकर एक आपात बैठक बुलाई है, जिसमें मंत्री और कई अधिकारी भी हैं। देवास के बीएनपी थाने में पदस्थ एएसआइ अशोक पटेल (52) की कोरोना से मौत हो गई। उनका इंदौर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

नियंत्रक, खाद्य व औषधि प्रशासन तथा आयुक्त आयुक्त, खाद्य सुरक्षा पी नरहरि ने बताया कि शासकीय चिकित्सा संस्थानों हेतु कल 4000 वायल्स रेमेडिसिविर इंदौर में प्राप्त हो चुकी हैं। प्राप्त रेमेडिसिविर को विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को आवश्यकतानुसार वितरण हेतु व्यवस्था की गई है। निजी चिकित्सालयों में उपयोग हेतु लगभग 4000 वायल्ज रेमेडिसिविर प्राप्त हुई है। आज शासकीय चिकित्सा संस्थानों हेतु 5000 वायल्ज और निजी क्षेत्र हेतु 5000 वायल्ज रेमेडिसिविर प्राप्त होने की अपेक्षा है। शासन प्रतिदिन रेमेडेसिविर की सप्लाई बढ़ाने की दिशा में कार्यरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *