ईनाम के लालच में आया डॉक्टर और खो दिए 34211 रुपये
रायपुर
लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए ठागों ने ईनाम जीतने का लालच देकर अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। पेशे से डॉक्टर देवदत्त्त पुष्टि को अज्ञात ठग ने फोन किया और एमेजॉन में आपका नंबर सलेक्लेशन होने के नाम पर उससे 34211 रुपये ठग लिए। डॉ. देवदत्त की रिपोर्ट पर खम्हारडीह पुलिस अज्ञात ठग के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
खम्हारडीह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार न्यू गायत्री नगर के ए 3 स्टील सिटी में रहने वाले डॉक्टर देवदत्त पुष्टि को 9 अप्रैल को 95837-15359 से कॉल आया और उसने एमेजॉन कंपनी से होने का हवाला देते हुए कहा कि आपके नंबर का एजेजॉन में सलेक्शन हुआ है और इनाम दिया जाना है जिसके लिए कुछ वेरिफिकेशन करना है, जिसके लिए हमारे दूसरे एजेंट आपको थोड़ी देर में कॉल करेंगे कहकर फोन कट कर दिया। इसके बाद 95837-38329 से कॉल आया और इनाम के लालच में आकर डॉक्टर देवदत्त ने ठगों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते गया और उधर उसके बैंक खाते से तीन बार में 34211 रुपये गायब हो गए। फोन कट होने के बाद एक साथ जब मैसेज आया तब उसे ठगी का एहसास हुआ।
