सारा अली खान ने झूम-झूम कर गाया ‘दमादम मस्त कलंदर’, खुद को बताया असली टैलेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपने सोशल एकाउंट पर खूब एक्विटव रहती हैं और अपने फैंस के साथ आए दिन दिलचस्प पोस्ट साझा करती दिखाई दे जाती है। हाल ही में वो कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चा में आ गई हैं। इन दिनों सारा वैकेशन पर निकली हैं और इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के साथ एक मस्तीभरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सारा पूरी कोशिश के साथ 'दमादम मस्त कलंदर' गाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने खुद की तारीफें कर डाली हैं। दरअसल, सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो बाद में उनके कई फैन क्लब ने भी साझा किया है। जिसमें वो एक स्टेज पर बैठी नजर आ रही हैं। उनके पीछे कलाकार बैठे हैं जो म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजा रहे हैं। वहीं सारा इस वीडियो में पूरे सुर लगाते हुए 'दमादम मस्त कलंदर' गाना गाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सारा इतनी मस्त है कि आंखे बंद करके सिर्फ गाए ही जा रही हैं। इस दौरान सारा ने ग्रे हाईनेट टॉप और ब्लैक जींस पहन रखी है। यहां देखें सारा का ये वीडियो। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने इंस्टा स्टोरी में खुद की तारीफ कर डाली। उन्होंने लिखा- असली टैलेंट यहां है… वहीं सारा का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यही कारण है कि उनका ये मस्तीभरा वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। बता दें कि सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली खान और कुछ दोस्तों के साथ वैकेशन पर हैं। उन्होंने गुलमर्ग से अपनी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *