यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नूरा अल मातुशी

दुबई

संयुक्त अरब अमीरात ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए शनिवार को अगले दो अंतरिक्ष यात्रियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें देश की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री का नाम भी शामिल है। यूएई समेत अरब देशों के इतिहास में यह पहला मौका है जब कि किसी अंतरिक्ष यात्री के रूप में किसी महिला को चुना गया है।

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्विटर पर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा की। ट्वीट करते हुए उऩ्होंने कहा कि नूरा अल मातुशी यूएई की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री होंगी। उन्होंने अपने ट्वीट पर लिखा है कि नूरा अल मातुशी और मोहम्मद अल मुल्ला को 4 हजार कैंडिडेट्स के बीच से चुनाव गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *