आज हरिद्वार पहुंचेंगे नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र वीर सिंह शाह 

हरिद्वार
कोरोना वायरस महामारी के बीच उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अप्रैल से कुंभ मेले का शुभारंभ हो चुका है। बड़ी संख्या में कुंभ पहुंच रहे श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य किया हुआ है। इसके अलावा मेले में कोरोना वायरस गाइडलाइन का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। 

नेपाल के अंतिम राजा ज्ञानेंद्र वीर सिंह शाह आज हरिद्वार कुंभ पहुंचेंगे, कल वो यहां शाही स्नान करेंगे। कोरोना के चलते इस बार कुंभ में श्रद्धालुओं की खास रौनक नहीं है उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि कुंभ मेले में गतिविधियां सामान्य हैं। वाहनों के डायवर्जन की योजना कल से लागू होगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *