अब कोरबा में भी 12 से लॉकडाउन का ऐलान
रायपुर
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर की ने लॉकडाउन का पिछला दौर वापस ला दिया है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, जशपुर, कोरिया और बलौदाबाजार के बाद अब कोरबा में भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। सोमवार 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से 10 दिन तक यहां सब कुछ बंद रहेगा। दुर्ग में 6 अप्रैल से बंद चल रहा है। आज शाम 6 बजे से प्रदेश के तीन और जिलों राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा में भी लॉकडाउन शुरू हो रहा है। यह लॉकडाउन 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा।
