बलौदाबाजार-भाटापारा में 11 से 21 तक लॉकडाउन
रायपुर
बलौदाबाजार जिले में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन 11 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 21 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडॉउन करने का निर्देश आज जारी कर दिए। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं पूरी कर से सील कर दी जाएंगी और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर किसी को भी आने और जाने की अनुमति नहीं होगी। अब तक जिले में 13172 कोरोना संक्रमित मिल चुके है और 167 लोगों की मौत भी कोरोना के कारण हो चुकी हैं।
