सुबह से मुठभेड़ जारी, मारे गए 3 आतंकवादी 

श्रीनगर
जम्मू कश्मीर के शोपियां के हादीपोरा में रविवार की सुबह से मुठभेड़ जारी है। शोपियां मुठभेड़ में 3 अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इलाके में फिलहाल ऑपरेशन जारी है। शोपियां एनकाउंटर पर अपडेट देते हुए कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने नए भर्ती हुए आतंकवादी को पहले आत्मसमर्पण कराने की कई बार कोशिश की। यहां तक की उनके माता-पिता ने भी आत्मसमर्पण के लिए ईमानदारी से कई बार अपील की लेकिन अन्य आतंकवादियों ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की अनुमति नहीं दी।

शोपियां के अलावा अनंतनाग के बिजबेहरा में भी आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी सुरक्षाबलों और पुलिस को मिली थी। जिसके बाद इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने गोलियां चलाईं। सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। शोपियां में पिछले कुछ दिनों से लगातार एनकाउंटर हो रहे हैं। 09 अप्रैल को भी शोपियां में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 5 आतंकवादी मारे गए थे। मारे गए 5 आतंकियों में से 2 आतंकी मस्जिद में से फायरिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *