महाकाल मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन की संक्रमण से मौत

उज्जैन
 उज्जैन शहर से एक दुखद खबर आई है. पिछले कई वर्षों से भगवान महाकाल की सेवा करने वाले पुजारी चंद्र मोहन काका का शनिवार को कोरोना संक्रमण से देहांत  हो गया. पुजारी चंद्र  मोहन के  निधन की खबर लगते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई. महाकाल मंदिर में पंडे-पुजारियों ने स्व. चंद्र मोहन को श्रद्धांजलि दी. अभी भी  दो अन्य  पुजारी  अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं. इस तरह कोरोना अब महाकाल मंदिर तक भी पहुंच गया है.

जानकारी अनुसार कई वर्ष से महाकाल मंदिर में सेवा कर रहे सिंहपुरी निवासी पुजारी चंद्रमोहन गुरु काका को कोरोना संक्रमित होने पर इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती किया था। वहां हालत बिगड़ने पर शनिवार को उनकी मौत हो गई। बड़ी लापरवाही यह सामने आई है कि कोरोना से निधन के बावजूद उनका शव उज्जैन लाया गया। यहां चक्रतीर्थ पर उनका अंतिम संस्कार हुआ जबकि त्रिवेणी घाट स्थित श्मशान को कोविड 19 से मरने वालों के लिए रखा गया है। मामले में सभी अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे।

बढ़ न जाए संक्रमण

इन दिनों महाकाल मंदिर में कोरोना समाप्ति के लिए अतिरूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 70 से अधिक पंडित महामृत्युंय मंत्र का जाप कर रहे हैं। इनमें से कुछ संक्रमित पुजारी पुरोहितों के स्वजन हैं। वहीं, मंदिर के कुछ अधिकारी व कर्मचारियों में भी कोरोना के लक्षण हैं इसके बावजूद वे अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *