भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त की कोरोना से मौत, दिल्ली के मैक्स अस्पताल में थे भर्ती 

प्रयागराज  
भाजपा के पूर्व सांसद और प्रयागराज के बड़े व्यवसायी श्यामाचरण गुप्त का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव श्यामाचरण गुप्त दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।

भाजपा के पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त 31 मार्च कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। कोरोना की रिपोर्ट आने के बाद पूर्व सांसद श्‍यामाचरण गुप्‍त को प्रयागराज में स्वरूपरानी अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। तबीयत में सुधार नहीं होने पर  दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज हो रहा था। शुक्रवार शाम अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो वेंटिलेटर का सपोर्ट दिया गया पर कोई सुधार नहीं हुआ। देररात को उनका निधन हो गया।  उधर पूर्व सांसद की पत्नी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनका भी इलाज चल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *