लॉकडाउन के पहले दिन सड़कें रही सूनसान, आने-जाने वालों से की गई कड़ाई से पूछताछ
रायपुर
कोरोना महामारी की चैन को तोड?े के लिए जिला प्रशासन ने कल शाम से राजधानी रायपुर में टोटल लॉकडाउन कर दिया। इसी का नजारा आज सुबह से शाम तक सड़कों पर सुन-सान देखने को मिला। रेलवे स्ट्रेशन और माना विमानतल जाने तक जाने के लिए आॅटो और कार में जा रहे लोगों से कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उन्हें गंतव्य के लिए जाने दिया गया। बस स्टैंड में कुछ ही यात्री नजर आए क्योंकि यहां से कुछ ही बसें दूसरे जिलों के लिए चल रही है, बाकी बसें यथावत खड़ी हुई हैं। वहीं शहर के चप्पे पर पुलिस की निगाहें बनी हुई है, जो भी लोग बेवजह बाहर घुमते हुए नजर आए उनसे पूछताछ करने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया।
सबसे व्यवस्तम मार्ग जयस्तंभ चौक में रोजाना भीड़-भाड़ रहती थी और कल शाम को 5 बजे भी इससे भी भयावह नजारा था लेकिन आज सुबह इस मार्ग पर एक्का-दुक्का ही वाहन चलते हुए नजर आया। इसी तरह घड़ी चौक में भी यही महौल था, लेकिन यहां पर आॅटो से आवाजाही करने वालों से कड़ाई से पूछताछ कर ही थी और उन्हें रेलवे टिकट या ई-पास दिखाने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। वहीं बस स्टैंड पंडरी में कई बसें खड़ी तो रही लेकिन अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना नहीं हुए। कुछ ही बसें अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए लेकिन उसमें भी कम ही यात्री गए। इसी प्रकार माना विमानतल के लिए जाने वाले लोगों को भी ई-टिकट व ई-पास दिखाने के बाद भी आने और जाने दिया गया।
