Kangana Ranaut की Thalaivi की रिलीज डेट टली

मुंबई
 देश में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है.  फिल्म इंडस्ट्री से रोजाना किसी न किसी के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आ ही जाती है. इसी के चलते कई फिल्मों की रिलीज डेट टाल दी गई है और इस फेहरिस्ट में अब कंगना की आने वाली फिल्म 'थलाइवी' का नाम भी जुड़ गया है.
थलाइवी की रिलीज डेट टली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'थलाइवी' के ट्रेलर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. लोगों ने कंगना (Kangana Ranaut) की जमकर तारीफ भी की थी. लेकिन अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बुरी खबर आई है. भारतीय फिल्म क्रिटिक तरण आर्दश ने बताया है कि फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है.
तरण आदर्श ने किया पोस्ट

तरण के पोस्ट के मुताबिक 'थलाइवी' की टीम ने देश में बढ़ते कोविड केस के चलते ये फैसला लिया है. पोस्ट में लिखा है कि फिल्म को पूरे देश में एक साथ रिलीज होना था, लेकिन कोविड के चलते अब फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी. बता दें कि फिल्म की नई तारीख का कोई जिक्र नहीं किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *