प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म ई रिश्ता जनम जनम के की शूटिंग हुई शुरू

भोजपुरी अभिनेता प्रिंस सिंह राजपूत की फिल्म ई रिश्ता जनम जनम के की शूटिंग शुरू हो गयी है। भोजपुरी फिल्म ह्यई रिश्ता जनम जनम के की शूटिंग गोरखपुर में शुरू कर दी गयी है। प्रिंस सिंह राजपूत ने बताया, मैं अपने आप को हमेशा लकी मानता हूं कि गोरखपुर की धरती पर मुझे दुबारा अपनी नई इस फिल्म की शूटिंग करने का मौका मिल रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर मनोज कुमार पंडित है जिनके साथ मैं दूसरी बार काम कर रहा हूं। ई रिश्ता जनम जनम के की कहानी पूरी तरह से नये मुद्दों पर केंद्रित है। इसमें मेरा रोल बड़ी ही स्ट्रांग है। फिल्म के निर्देशक अजय कुमार ने कहा, ह्ल यह फिल्म वर्ष की सबसे दमदार कहानी वाली फिल्म होगी, जिसे दर्शक खूब पसंद करेंगे। फिल्म में एक्शन ,इमोशन ,रोमांस और कॉमेडी का तड़का का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। गौरतलब है अदिति फिल्म क्रिएशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म में लेखक विजय साहनी,संगीत सुदीप साजन,गीत संतोष उत्पती का है। फिल्म के प्रिंस सिंह राजपूत के अलावा रूपा सिंह, रंजन कुमार,तनुजा राठौर,अमित शुक्ला,राम सुजान सिंह ,ब्रजेश त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव,स्वीटी सिंह,सोनी पटेल,रिकू आयुषी, एवं संजय सिंह की भी अहम भूमिका है। फिल्म के स्पेशल एप्रियेन्स में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी नजर आयेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *