15 शहरी क्षेत्रों को घोषित किया 7 दिन के लिए माइक्रो कंटेनमेंट एरिया, घर-घर जाकर लेंगे सैंपल

इंदौर
इंदौर में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने ज्यादा कोरोना संक्रमित क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया के रूप में घोषित किया है। ऐसे 15 शहरी इलाके अभी चिन्हित किए गए हैं। इन कंटेनमेंट क्षेत्र की अवधि 7 दिन तक रहेगी। यहां लोगों की आवाजाही सीमित रहने के साथ ही लोगों को आवश्यक सेवाएं मिलती रहेगी। इसके अलावा घर-घर सैंपलिंग का कार्य भी किया जाएगा।

दरअसल, कुल 33 वार्डों में लगातार केस मिल रहे हैं। वहां प्रशासन की नजर है। पहले चरण में 15 कॉलोनी मोहल्लों के एरियाज में सख्ती गई है।

कोरोना रोकने के लिए बनेंगे और माइक्रो कंटेनमेंट जोन:कलेक्टर बोले – 1 अप्रैल के बाद 34 वार्ड में सबसे ज्यादा संक्रमण फैला, इन्हें चिह्नित कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाएं

कलेक्टर ने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में आवाजाही सीमित रहे। थाना प्रभारी द्वारा गठित दल क्षेत्र में निगरानी रखे। क्षेत्र में निगम लगातार सैनिटाइजेशन करे। पॉजिटिव आने वाले और उनके परिजनों को क्वारैंटाइन करवाएं। आंगनबाड़ी, एएनएम और स्वास्थ्य कार्यकर्ता माइक्रो कंटेनमेंट जोन में स्थित सभी घरों का सर्वे कर स्क्रीनिंग करें। जरूरत पड़ने पर माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में वैक्सीनेशन शिविर भी लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *