कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए बोर्ड परीक्षा फिलहाल स्थगित करने की मांग

रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 15 अप्रैल से आयोजित दसवीं की परीक्षा को स्थगित करने की मांग करते हुए कहा कि कोरोना के भयावह लहर को देखते हुए यह समय परीक्षा कराकर बच्चों के जिंदगी से खेलने का नही है। वहीं दूसरी ओर माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा समिति के सदस्य भी फिलहाल बोर्ड परीक्षा स्थगित करने के पक्ष में हैं। विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियो ने भी छात्रहित में परीक्षा स्थगित करने की मांग मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से की है।
श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को 10 वीं की परीक्षा स्थगित करने के लिए पत्र भी लिखा। श्री अग्रवाल पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से परीक्षा स्थगित करने की मांग करते कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 के द्वितीय लहर में भयावह स्थिति है। शहर-शहर, गांव-गांव में कोरोना के मरीज निकल रहे हैं वही शहरों में स्कूलों के आस-पास के क्षेत्र हॉटस्पॉट बने हुए हैं। प्रदेश की जनता कोरोना को लेकर दहशत के दौर से गुजर रही है। प्रदेश भर में शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना ट्रेसिंग के लिए कोरोना कंट्रोल रूम व अन्य कोरोना संबंधित कार्यो में ड्यूटी लगाई गई हैै, शिक्षक समाज का ही अंग है और बड़े पैमाने पर वे भी या उनका परिवार कोरोना संक्रमित है या क्वारांटाईन है। इन विषम परिस्थिति में परीक्षा करना और भी कठिन होगा। राज्य में कोरोना की भयंकर स्थिति को देखते हुए व बच्चों की भविष्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा को स्थगित करते हुए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *