पश्चिम बंगाल में चौथे चरण में 44 सीटों पर मतदान शुरू, PM ने की वोटिंग की अपील
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए आज मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गए हैं। सुबह सात बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक वोटिंग होगी। इस फेज में 44 सीटों के लिए मतदान होगा जिसमें 373 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला होगा। इनमें हावड़ा जिले की 9 सीट, दक्षिण 24 परगना जिले की 11 सीट, हुगली जिले की 10 सीट, अलीपुरद्वार की 5 सीट और कूच बिहार की सभी 9 सीटें शामिल हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई है। जानकारी के मुताबिक चौथे चरण में पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं। चौथे चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। इनमें पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हैं। मनोज टीएमसी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इ
सके आलावा बंगाल के शिक्षा मंत्री पाथ चटर्जी, बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के खेल मंत्री अरूप विश्वास, टीएमसी की शोभन चटर्जी की पत्नी रत्ना, राजीव बनर्जी, लॉकेट चटर्जी की भी राजनीतिक किस्मत का फैसला होगा।
विधानसभा चुनाव लाइव अपडेट:- नेता के बारे में जानिए राहुल गांधी राजनीतिक करियरकुल संपत्तिसंपर्कचित्रों को कैसे बनाएं नया कूचबिहार में पोलिंग बूथ पर एजेंट को अंदर जाने से रोकने का आरोप, पोलिंग बूथ के बाहर हंगामा, टीएमसी ने दर्ज कराई शिकायत। चौथे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबरों पर बोलीं भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी- टीएमसी के लोग हार की वजह से ऐसा कर रहे हैं, अब उनकी सत्ता जा रही है. भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो कर रहे हैं पोलिंग बूथों का दौरा, कहा- ममता सरकार को बंगाल से हटाना हमारी पहली प्राथमिकता।
