भारत में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.45 लाख कोविड केस 

नई दिल्ली 
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सारे पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शनिवार (10 अप्रैल) को देश में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे ज्यादा एक लाख 45 हजार मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कभी भी 24 घंटे में कोरोना के 1.45 लाख मामले सामने नहीं आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं और 780 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीतें 24 घंटे में 77,567 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना महामारी से अब तक 1,68,436 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हो गई है। वहीं कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 10,46,631 है। देश में डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *