कोविड-19 संक्रमण से फुल हुए अस्पताल

जबलपुर
कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बाद शहर में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों में तैयार किए गए बेड लगभग फुल होने की कगार पर हैं। कोविड की भयावह स्थिति यह है कि 24 घंटे पहले खोले गए नए वार्ड और सेंटर मरीजों से पैक हो गए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अब इस बात के मंथन में लगा हुआ है कि किस तरह से मरीजों को भर्ती किया जाए।

विक्टोरिया, मेडिकल का टीबी एंड चेस्ट हॉस्पिटल फुल
बताया जाता है कि जिला अस्पताल में कोविड के मरीजों के लिए 200 बिस्तर में से करीब 80 फीसदी व नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी सहित कल खोले गए टीबी एंड चेस्ट हॉस्पिटल के 40 बेड आज मरीजों से भर गए हैं। चिकित्सक हैरान है कि इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे संक्रमितों का उपचार कैसे किया जाए।

टूटा अब तक का रिकॉर्ड
जिले में अचानक तेज हुए कोविड संक्रमण के चलते कल यानी गुरुवार को 326 नए मरीज आए हैं। शहर में यह अब तक सबसे ज्यादा मरीजों का रिकॉर्ड है, वही सैम्पलों की संख्या बढ़ाकर अब 2 हजार 5 सौ तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *