बिहार में कोरोना विस्फोट के बीच मिले 1911 संक्रमित, कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 7504

पटना। 
बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गई है। गुरुवार को राज्य में कोरोना जांच अभियान के दौरान इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक 1911 नए संक्रमितों की पहचान की गई। करीब छह महीने पहले राज्य में 5 सितंबर 2020 को 1978 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई थी। इसके साथ ही, राज्य में कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7504 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटे में 328 संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए, जबकि इलाज के दौरान चार संक्रमितों की मौत हो गयी। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.68 फीसदी रही। राज्य में एक दिन में कुल 89,704 सैम्पल की कोरोना जांच की गई। 
 
गया और भागलपुर में आंकड़ा सौ के पार
पटना में सर्वाधिक 743 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इनके अतिरिक्त, गया में 201, भागलपुर में 145, जहानाबाद में 49, मुजफ्फरपुर में 93, सीवान में 15, अररिया में 42, अरवल में 14, औरंगाबाद में 16, बांका में 12, बेगूसराय में 56, भोजपुर में 18, दरभंगा में 15, पूर्वी चंपारण में 15, गोपालगंज में 14, समस्तीपुर में 31, सीतामढ़ी में 14, सीवान में 15, वैशाली में 14, पश्चिमी चंपारण में 25, जमूई में 15, कैमूर में 30, किशनगंज में 19, नालंदा में 33, पूर्णिया में 31, रोहतास में 20, सहरसा में 26 और सरन में 38 नए संक्रमितों की पहचान की गई। शेष जिलो में 10 या उससे कम नए संक्रमित मिले। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *