लकड़ी मिल में लगी भीषण आग, घंटे भर बाद पाया गया काबू

रायपुर। खमतराई थाना के अंतर्गत आने वाले टिम्बर फैक्ट्री में स्थित लकड़ी मिल में सुबह अचानक ही आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की चार गाडि?ों को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस आगजनी में लाखों रुपये का कच्चा माल जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं।

खमतराई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खमतराई चर्च के पास स्थित टिम्बर मार्केट के लकड़ी मिल में अचानक आग  लग गई। धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने इस जानकारी तत्काल फायर बिग्रेड को दी, सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडि?ां मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि फायर बिग्रेड के आने तक आग ने विकराल रुप ले लिया था। फायर बिग्रेट की गाडि?ां संकरे रास्तों के बाद भी जैसे-तैसे घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बूझाने में सफलता पा ली। इस संबंध में मिल संचालक का कहना है कि आग कैसे लगी वह नहीं जानता लेकिन इस आगजनी में उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, पता लगते ही पुलिस अपनी जांच में जुट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *