छिंदवाड़ा में 3 दिन में 51 लोगों की मौत, कमलनाथ ने ली बैठक

छिंदवाड़ा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के छिंदवाड़ा में कोरोना के हालात चिंताजनक हो चले हैं. महाराष्ट्र सीमा से लगा होने के कारण यहां कोरोना ने तेजी से पैर पसारे. तीन दिन में 51 लोगों की मौत हो चुकी है. स्थिति पर नियंत्रण के लिए यहां आज रात से अगले 7 दिन तक लॉकडाउन किया जा रहा है. हालात की समीक्षा के लिए पूर्व सीएम और छिंदवाड़ा से विधायक कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ यहां आज पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत करने के बाद हालात की समीक्षा की.

छिंदवाड़ा में कोरोना से मौत का तांडव शुरू हो गया है. संक्रमण इतनी तेज़ी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है कि पिछले तीन दिन में कोरोना से 51 लोगों की मौत हो चुकी है. दिन पर दिन यह आंकडा बढ़ रहा है.
5 अप्रैल को 9,
6 अप्रैल को 17
7 अप्रैल को 25

 

अभी भी स्थिति भयावह
छिंदवाड़ा में आज भी कोरोना के हालात बेहद नाज़कु बने हुए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और क्षेत्र से सांसद उनके बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा पहुंच चुके हैं. कमलनाथ ने यहां प्रशासन को रेमडेसिविर के 240 इंजेक्शन सौंपे. उन्होंने कहा है 200 और इंजेक्शन वो यहां उपलब्ध कराएंगे.

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कोरोना के हालात की समीक्षा की. कार्यकर्ताओं की बैठक में कमलनाथ ने कहा कि नाटक नौटंकी से कोविड-19 का संकट दूर नहीं होगा. उन्होंने कहा कि मुझसे जो हो सकेगा मैं करूंगा.
पूर्वमुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की वैक्सीन लगाने के बावजूद लोगों को कोरोना हो रहा है. प्रदेश की स्थिति गंभीर है. रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं. वैक्सीन खत्म होने की कगार पर है. पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद उन्होंने जिला कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों से कोरोना को लेकर बातचीत की.

ACS होम 10 अप्रैल को छिंदवाड़ा आएंगे
छिंदवाड़ा के हालात को देखते हुए जिले में 8 अप्रैल की रात 8 बजे से अगले सात दिन तक सम्पूर्ण लॉकडाउन रहेगा. छिंदवाड़ा और कटनी का जायजा लेने भोपाल ACS होम 10 अप्रैल को छिंदवाड़ा जाएंगे. उसके अगले दिन 11 अप्रैल को कटनी का दौरा करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *