पाबंदियां: गाजियाबाद-नोएडा में भी लगा नाइट कर्फ्यू

नई दिल्ली
 देशभर में कोरोना के मामलों में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी जारी है। यूं तो भारत में कोरोना की रफ्तार थामने के लिए टीकाकरण में तेजी लाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना वायरस पर लगाम नहीं कस पा रही। बेकाबू होते हालात को देखते हुए कई राज्यों ने स्थिति के अनुरूप प्रतिबंधों का ऐलान किया है।  उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं तो वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ शहरों में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 8,490 नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 39,338 है। संक्रमण से अब तक 9,003 लोगों की मृत्यु हुई है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर से कल 50% मामले आए हैं।

नोएडा और गाजियाबाद में 17 अप्रैल तक सभी स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों को भी बंद रखने का आदेश जारी किया गया। कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज और लखनऊ में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब तक 6 शहरों में लगा नाइट कर्फ्यू।

गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पहले की तरह इस बार फिर से प्राइवेट अस्पतालों में बेड रिजर्व करने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह सभी अस्पतालों में समन्वय स्थापित करें। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने कहा कि पूर्व में कोरोना के मरीजों के इलाज में अहम भूमिका रही है। पहले संकट से उबरने में प्राइवेट अस्पतालों ने प्रशासन के साथ मिलकर काम किया। नोएडा में रात को 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू। इस दौरान सेवाओं और सामान के मूवमेंट की छूट रहेगी। मेडिकल कारणों से निकलने की पाबंदी नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *