अक्षय कुमार ने सीक्रेटली फोन कर की थी थलाइवी की तारीफ: कंगना रनौत

 

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ था. फिल्म के ट्रेलर की तारीफ फैंस और क्रिटिक्स ने जमकर की थी. ऐसे में अब कंगना ने बताया है कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी उनकी फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है. हालांकि, वह खुलकर नहीं बोल सकते क्योंकि उन्हें भी मूवी माफिया का डर है.

कंगना ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए इस बारे में बताया है. उन्होंने लिखा, ''बॉलीवुड बहुत शत्रुतापूर्ण जगह है, जिसमें अगर कोई मेरी तारीफ भी कर दे तो वह मुसीबत में आ सकता है. मुझे कई बड़े स्टार्स जैसे अक्षय कुमार से सीक्रेट कॉल्स और मैसेज आए हैं. उन्होंने मेरी फिल्म थलाइवी के ट्रेलर की तारीफ की है. लेकिन आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की फिल्म की तरह वह मेरी फिल्म की ओपनली तारीफ नहीं कर सकते. मूवी माफिया का डर.''

अब कंगना का ये दावा कितना सच है ये तो अक्षय कुमार ही खुद बता सकते हैं. क्या सच में अक्षय को मूवी माफिया का डर है, इसका जवाब भी वह ही दे सकते हैं.

बता दें कि हाल ही में फिल्म थलाइवी का पहला गाना चली-चली रिलीज हुआ था, जिसमें जयललिता के उन दिनों की झलक दिखी जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था. चली-चली गाने में कंगना पहले झरने में अपना बोल्ड अंदाज दिखाती हैं और फिर वह रेट्रो लुक में नजर आती हैं. इस गाने के बाद सोशल मीडिया पर चली चली चैलेंज चल रहा है, जिस पर लोग इस गाने पर डांस कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *