पेमेंट बैंक में बैलेंस की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख रुपये

मुंबई

भारतीय रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति की समीक्षा करने के बाद बुधवार को अपनी रिपोर्ट पेश की है। रिजर्व बैंक ने डिजिटल पेमेंट्स बैंक को बड़ा प्रोत्साहन देते हुए पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट बढ़ा दी है। पेमेंट बैंकों के लिए डिपॉजिट लिमिट 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है। पेमेंट बैंक काफी समय से डिपॉजिट लिमिट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इससे पहले सरकार ने डिपॉजिट इंश्‍योरेंस लिमिट भी 5 लाख रुपये तक बढ़ाई थी। रिजर्व बैंक ने नॉन-बैंक पेमेंट संस्थानों को केंद्रीयकृत पेमेंट सिस्टम आरटीजीएस और एनईएफटी की सदस्यता दी है। सरकार के इस फैसले के बाद वित्तीय प्रक्रिया में सेटलमेंट जोखिम के कम होने और सभी यूजर सेगमेंट तक बेहतर डिजिटल वित्तीय सेवाएं पहुंचने की उम्मीद है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अब आम आदमी भी आरटीजीएस और एनईएफटी लेनदेन के लिए बैंकों के ऊपर निर्भर नहीं रहेंगे। अब नॉन बैंकिग पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर्स भी ये सुविधा दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *