गाँव-गाँव घूमकर कोरोना के विरूद्ध जागरूक कर रहे है मंत्री डंग

 भोपाल

पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग मंदसौर जिले के  विभिन्न गाँवों का दौरा कर लोगों को मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, साबुन से हाथ धोने आदि एहतियातों से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। डंग ने आज रूपारेल, धामनिया, कुण्डाल, कांटिया, तखतपुरा, कुण्डाल का डेरा, रेहटडी, अजयपुर, और अजयपुर का खेड़ा गाँवों का दौरा कर लोगों को समझाईश दी। डंग कल ग्राम करनाली, गोपालपुरा, किशोरपुरा, पालाखेड़ी, सेमलिया रानी, रामाखेड़ी, गलिहारा, फतेहपुर चिकली, करणपुरा, मामादेव, चिकला और धाराखेड़ी गाँव का भ्रमण कर लोगों को समझाईश देंगे।

मंत्री डंग गाँवों के गणमान्य नागरिकों को भी साथ में लेकर लोगों को कोरोना से बचाव के उपाय और कोरोना के दुष्परिणामों के बारे में बता रहे है। डंग ने आज सुवासरा तहसील के ग्राम धामनियाँ में ऑगनवाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया। भ्रमण के दौरान डंग ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *