प्रदेश में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये रोजगार मेलों का आयोजन

भोपाल

जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये ब्लॉक स्तर तक रोजगार मेलों का आयोजन कर रही है। उन्होंने युवाओं से रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण लिये जाने पर जोर दिया। मंत्री सुमीना सिंह आज जनपद पंचायत पाली के ग्राम धौरई में करीब 20 लाख रुपये लागत के सी.सी. रोड और सामुदायिक भवन निर्माण के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री मीना सिंह ने कहा कि कोरोना काल में उद्योग-धंधों में मंदी का माहौल रहा और राजस्व में लगातार कमी आ रही थी, इन सब के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के विकास को धीमा नहीं पड़ने दिया। इस दौरान जरूरतमंदों को उनकी माँग के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के लिये कृत-संकल्पित है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की चर्चा करते हुए जनजातीय कार्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 तक जल-जीवन मिशन के तहत प्रदेश के सभी परिवारों को नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *