कोरोना को परास्त करने के लिए हर व्यक्ति करे गाइडलाइन का पालन

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा है कि कोरोना को परास्त करने के लिए निर्धारित गाइड लाइन का नागरिकों द्वारा पालन किया जाए। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई पहल का प्रत्येक नागरिक को समर्थन करना चाहिए।

सुश्री उमा भारती ने कहा कि सरकार और समाज मिलकर इस विपदा से मुक्ति पा लेंगे। सुश्री भारती ने कहा कि सरकार के साथ समाज को भी सक्रिय होना है तभी कोरोना संक्रमण को रोककर समाधान प्राप्त किया जा सकता है।

पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती ने आम जनता से अपील की है कि फेस मास्क के उपयोग के प्रति सभी गंभीर रहें। यह संक्रमण को रोकने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। मध्यप्रदेश के लोगों को कोरोना संक्रमण की इस समस्या का मुकाबला कर विजय प्राप्त करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *